गजरौला, उत्तर प्रदेश: इंडियन आइडल 12 के विनर और प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 4 मई की रात उस समय हुआ जब वे अपने साथी अजय मेहरा के साथ उत्तराखंड से नोएडा जा रहे थे। उनकी कार गजरौला थाना क्षेत्र के चौपला चौराहा ओवरब्रिज के पास हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर से पीछे से टकरा गई

कार को चला रहे ड्राइवर राहुल सिंह को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। हादसे में पवनदीप समेत अजय मेहरा और चालक राहुल तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला और प्रारंभिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया, लेकिन तत्काल राहत और निगरानी हेतु उन्हें डिडौली हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पवनदीप की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

दोनों टांगों में फ्रैक्चर, सिर में भी चोट

डॉक्टरों के अनुसार, पवनदीप की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हुआ है और सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें नोएडा स्थानांतरित किया गया है। साथी अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस जांच जारी, कार्रवाई की तैयारी

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि दुर्घटना चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन जब्त कर लिए हैं और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!