Sunday, June 22, 2025
Homeसूरजगढ़विधायक श्रवण कुमार की टिप्पणी पर मचा बवाल, झुंझुनू में विरोध प्रदर्शन

विधायक श्रवण कुमार की टिप्पणी पर मचा बवाल, झुंझुनू में विरोध प्रदर्शन

सूरजगढ़: विधायक श्रवण कुमार द्वारा विधानसभा में साधु-संतों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ झुंझुनू जिले में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। स्थानीय नगरपालिका चौक में प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। हिंदू युवा वाहिनी और भाजपाईयों ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।

हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष पुनीत बड़गुर्जर के नेतृत्व में इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक श्रवण कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनके बयान की कड़ी निंदा की। युवा नेता विकास भालोठिया ने विधायक को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया, जिसमें उन्होंने संत समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में माफी नहीं मांगी गई, तो बुधवार को बुहाना उपखंड मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में वाइस चेयरमेन रामस्वरूप जांगिड़, वर्षा सोमरा, कृष्ण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, देवेंद्र शर्मा, अजय मानिठिया, संतोष कुमावत, कृष्ण सैनी और अन्य समर्थक और कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने विधायक श्रवण कुमार की टिप्पणी की कड़ी निंदा की और मांग की कि वे तुरंत संत समुदाय से माफी मांगें।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक ने माफी नहीं मांगी, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे और इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!