चिड़ावा: महावीर इंटरनेशनल म्हारो इंद्रधनुष चिड़ावा ने भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम का निर्वाण दिवस मनाया। इस अवसर पर कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में शहीदों और एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम का आयोजन चिड़ावा नगरपालिका के सामने स्थित डॉ. कुसुमलता अस्पताल में किया गया। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन डॉ. एलके शर्मा, महिला चेयरमैन डॉ. कुसुमलता शर्मा, कृष्णा सीटी के सज्जन-सुमन गोदारा, सूर्या लैब के रेखा-नाहर सिंह, साइबर एक्सपर्ट दिनेश-संगीता जांगिड़, केडिया नेत्र चिकित्सालय के विनित पारीक, महाप्राण के मुख्य संपादक प्रमोद धनजीका, समाजसेवी कर्मवीर गोस्वामी, ओटी स्टाफ अमरकला, सरोज, मैनेजर सुशील कुमार, प्रियंका, जितिन और जितेश आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एपीजे अब्दुल कलाम के महान योगदानों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। शहीदों की शहादत को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!