पिलानी: समीपवर्ती लीखवा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में एक भावुक क्षण देखने को मिला। भामाशाह विनोद कुमार जायलवाल ने अपने पिता स्वर्गीय धर्म सिंह जायलवाल की स्मृति में विद्यालय को दस लैपटॉप भेंट किए।

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ हुई और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विनोद कुमार जायलवाल ने इससे पहले भी विद्यालय को आरओ वाटर कूलर और टंकी भेंट की थी। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय के विकास के लिए सहयोग करने का वादा किया।

इस उदारता के लिए विनोद कुमार को भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया और विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल ओम प्रकाश सिंह ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।

उपस्थित रहे गणमान्य व्यक्ति:

इस अवसर पर सरपंच बच्चन सिंह, भामाशाह महेंद्र सिंह भांभू, कृष्ण गोशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा, परमानंद पारीक, सुरेंद्र अग्रवाल, अविनाष बुडानियां, जयकरण जायलवाल, सुरेश जायलवाल, डॉ संदीप भांभू, कृष्ण जायलवाल, बाबूलाल जायलवाल, नरेश जायलवाल, पवन सैन, राजपाल वर्मा, सुमित सैन, संजय सैन, ललित सैन, मनोज सैन, माल सिंह, प्रदीप जांगिड़ और अजीत सैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!