चिड़ावा, 28 जनवरी: देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर झुंझुनू के स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर जिला स्तरीय समारोह हुआ। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में एडीएम अजय कुमार आर्य ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, पूर्व सैनिक, सैनिक स्कूल, एनसीसी, राजस्थान स्काउट व हिन्दुस्तान स्काउट की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में डीआईजी शरद चौधरी, झुंझुनू विधायक राजेन्द्र सिंह भांबू व पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी भी मौजूद रहे।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए 83 लोगों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में चिड़ावा की पुष्पा देवी शर्मा को भी जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है। जिला कलेक्टर ने पुष्पा देवी शर्मा को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

आपको बता दें कि पुष्पा देवी शर्मा शिक्षा विभाग से अध्यापिका के पद से सेवा निवृत्त हुई हैं। उन्होंने अपने पति स्व. अरविन्द शर्मा की स्मृति में गांव इस्माइलपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन के मुख्य द्वार तथा स्कूल प्रांगण में मां सरस्वती के मन्दिर का निर्माण करवाया है। स्व. अरविन्द शर्मा भी शिक्षा विभाग में अध्यापक थे।

पुष्पा देवी शर्मा को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किए जाने पर चिड़ावा सीबीईओ सुशील कुमार शर्मा, एसीबीईओ कय्यूम अली, मंजूमति महमिया, सुमन शर्मा, सरोज दाधीच, सुनील कुमार दाधीच, शशिकांत शर्मा, दीपक पारीक, समीर सिंह शेखावत, सन्तोष कुमार अरड़ावतिया, रोहिताश्व बदनगढिया सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!