राजीविका की महिला कार्यकर्ताओं ने नरहड़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया

पिलानी, 13 अगस्त 2024: नरहड़ में राजीविका की महिलाओं ने “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम मनाया। इस विशेष कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर शपथ भी दिलाई।

इस आयोजन के दौरान महिलाओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदानों को नमन किया और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और तिरंगे की शान में जोरदार नारे लगाए।

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत, महिलाओं ने गांव के हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। नारी शक्ति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने नरहड़ में देशभक्ति की भावना का संचार किया और लोगों को स्वतंत्रता के महत्व का एहसास दिलाया।

इस मौके पर विप्र इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष निकिता शर्मा, लक्ष्मी, रत्ना, माया, पुष्पा, कृष्णा, सुनिता,मं जु, सुमन, अनिता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!