बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ मकान: पीड़ित परिवार ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, मदद मांगी

चिड़ावा, 13 अगस्त 2024: कस्बे के वार्ड नं 8, अरड़ावतिया कॉलोनी में 10 अगस्त को बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए मकान में रहने वाले परिवार ने उपखण्ड प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार के प्रकाश चन्द्र शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार महेश आजाद, पंडित अनिल भारती तथा विप्र इंडिया महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निकिता शर्मा के साथ उपखण्ड अधिकारी बृजेश कुमार को ज्ञापन दिया है। पीड़ित प्रकाश चन्द्र शर्मा ने ज्ञापन में जानकारी दी है कि 10 अगस्त, 2024 को हुई तेज बारिश के कारण मेरे मकान का बाहरी हिस्सा गिरने के कगार पर पहुँच गया है एवं शौचालय एवं पानी की लाईनें भी टूट गई हैं। इस वजह से अब मकान में रह रहे हम 6 सदस्यों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय एवं पानी के कनेक्शन तथा जल निकासी की अविलम्ब व्यवस्था करवाकर राहत प्रदान करें तथा जब तक सीवरेज व पानी का कनेक्शन ठीक नहीं होता है, तब तक किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाने की व्यवस्था करें।

उपखण्ड अधिकारी ने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए, ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!