Thursday, June 19, 2025
Homeराजस्थानराजस्थान मौसम आईएमडी अपडेट 48 घंटे की बारिश के लिए कोहरा अपडेट,...

राजस्थान मौसम आईएमडी अपडेट 48 घंटे की बारिश के लिए कोहरा अपडेट, जयपुर का तापमान

राजस्थान मौसम आईएमडी अपडेट: राजस्थान में तेजी से मौसम बदल रहा है। रविवार यानी साल के आखिरी दिन राज्य में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन घने कोहरे की संभावना है। अगले 48 घंटों में राज्य के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम जा सकती है।

अगले 48 घंटे कैसा मौसम?

जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि घने कोहरे के चलते कल दिन का तापमान नीचे गिर सकता है। अधिकतम तापमान औसत से 3-6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं राज्य के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर अगले 48 घंटे में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

बारिश को लेकर क्या अपडेट?

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में अगले 5-6 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। राज्य में रविवार को सबसे कम तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद हनुमानगढ़ के संगरिया में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में रविवार को तापमान 14 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर रविवार को ठंडी हवा चलने और अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने राज्य में घने कोहरे का दौर आगामी 3-4 दिनों तक जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 48 घंटे में राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं अति घना कोहरा (दृश्यता 200 मीटर से कम) दर्ज होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि घने कोहरे के प्रभाव से दिन का अधिकतम तापमान औसत से 3-6 डिग्री तक नीचे दर्ज होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रह सकता है।

Live Hindustan

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!