पिलानी (झुंझुनूं): अखिल भारत हिन्दू महासभा ने राजस्थान में अपने संगठन का बड़ा विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी महाराज ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए पवन कुमार पुनिया को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही श्योजी लाल वैष्णव को कार्यकारी अध्यक्ष और भागीरथ पिलानिया को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर पवन कुमार पुनिया ने कहा कि वे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी महाराज सहित सभी पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि जनसंपर्क बढ़ाकर और युवाओं को जोड़कर संगठन को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
नियुक्ति के बाद पवन कुमार पुनिया को शुभकामनाएं देने वालों में विष्णु शर्मा, अनुपम मिश्रा (उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष), राजकुमार सिंह (संगठन महामंत्री), सुभाष ठाकुर, मोनिका रिया चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश), मधु शर्मा, राजपाल सिंह चौधरी, डॉ. नवीन कुमार ठोलिया और श्रवण नाथ सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल रहीं।
अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है कि राजस्थान में संगठन को और सक्रिय बनाने के लिए युवाओं और समाजसेवियों को नेतृत्व में शामिल किया गया है। नई नियुक्तियों से प्रदेश स्तर पर महासभा की गतिविधियों को और गति मिलेगी।