Sunday, March 22, 2026
Homeचिड़ावामाघ पूर्णिमा पर चिड़ावा के सत्यनारायण मंदिर में रातभर गूंजे भजन, संतों...

माघ पूर्णिमा पर चिड़ावा के सत्यनारायण मंदिर में रातभर गूंजे भजन, संतों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे

चिड़ावा: शहर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब सत्यनारायण भगवान मंदिर में रविवार रात्रि विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। फूलों, रंगीन लाइटों और सजावटी गुब्बारों से सजे मंदिर परिसर में संतों के सानिध्य और ख्यातनाम भजन कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान सत्यनारायण भगवान मंदिर को फूलों की सजावट, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक गुब्बारों से भव्य रूप दिया गया। जैसे ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे, पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की अनुभूति होने लगी। मंदिर महंत हीरालाल पुजारी ने बताया कि माघ पूर्णिमा के महत्व को देखते हुए यह आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था को समर्पित था।

Advertisement's
Advertisment

कार्यक्रम की शुरुआत सायंकालीन महा आरती के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इसके बाद रात करीब 8:15 बजे पवन पुजारी पन्ना ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर भजन संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात सीकर से आए भजन कलाकार अभिषेक मिश्रा ने एक के बाद एक भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

भजन संध्या में झुंझुनू स्थित चंचलनाथ टीला से आए ओमनाथ महाराज और विचारनाथ महाराज, वहीं सोनासर धाम से पहुंचे अभयनाथ महाराज के मुखारविंद से निकली भजनों की रसधारा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संतों की वाणी और भक्ति गीतों के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए, जिससे पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

झुंझुनू से आए भजन कलाकार आनंद हिसारिया ने भी अपने मधुर और लोकप्रिय भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन संध्या का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा और अंततः सुबह करीब 4:15 बजे आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरी रात मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रही।

आयोजन में पधारे संतों और भजन कलाकारों का मंदिर महंत हीरालाल पुजारी तथा पुजारी परिवार की ओर से माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश दहिया और पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा भी मंदिर पहुंचे और ठाकुरजी महाराज के दर्शन कर भजन संध्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रणछोड़ पुजारी, रविंद्र पुजारी, रवि पुजारी, नरोत्तम पुजारी, महेश पुजारी, केशव पुजारी, राधेश्याम सुखाड़िया, पिंटू ककरानिया, सौरभ सुल्तानिया, मनोज हलवाई, सुनील शर्मा, रविकांत कोतवाल, सुनील पारीक, राकेश बछुका, लक्ष्मीकांत शर्मा, विकास ककरानिया और संजय दाधीच सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और बाहर से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!