मथुरा में बड़ा हादसा: खुदाई के दौरान 4-5 मकान धराशायी, कई लोग मलबे में दबे, राहत एवं बचाव कार्य जारी

मथुरा, उत्तर प्रदेश: मथुरा जिले के थाना गोविंद नगर क्षेत्र अंतर्गत माया टीला शाहगंज इलाके में सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान की जा रही गहरी खुदाई से पास स्थित करीब 4 से 5 मकान अचानक भरभराकर ढह गए। हादसे के समय कुछ लोग मकानों के भीतर ही मौजूद थे, जिससे उनके मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ। मौके पर गोविंद नगर थाना पुलिस के साथ-साथ राहत एवं बचाव दल और एंबुलेंस सेवाएं भी पहुंच गईं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र को घेरकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है, ताकि रेस्क्यू कार्य में बाधा न हो।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी तक मलबे में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। तीनों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक के बाद एक कई मकान जमींदोज हो गए। स्थानीय लोग जोर-जोर से चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में मलबे के बीच कुछ लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर हो रही खुदाई में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे यह हादसा हुआ। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि खुदाई काफी दिनों से चल रही थी लेकिन कोई निगरानी नहीं थी। प्रशासन से मांग की गई है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!