Monday, August 4, 2025
Homeमंड्रेलामन की बात कार्यक्रम में ली “मां के नाम एक पेड़” लगाने...

मन की बात कार्यक्रम में ली “मां के नाम एक पेड़” लगाने की शपथ, मण्ड्रेला में मण्डल अध्यक्ष की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बने कार्यक्रम के साक्षी

मंड्रेला, 30 जून 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 111वें एपिसोड के प्रसारण के बाद मंड्रेला भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं ने मानसून में मां के नाम पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के साक्षी बने।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में टी20 वर्ल्ड कप विजय, पेरिस ओलम्पिक, योग दिवस, आंध्रप्रदेश की अराकु कॉफी, केरल की कर्थम्बी छतरी सहित कई अन्य विषयों पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़, मां के नाम” लगाने का आह्वान किया। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने मानसून में अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यकर्त्ता वृक्षारोपण के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

मंड्रेला ग्रामीण के शक्तिकेंद्र पर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष मुरारी चौहान, शिवकांत शर्मा, श्याम सुंदर जांगिड़, सीताराम, कपिल कुमार, विकास बामिल, दीपचंद आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!