मंड्रेला बायपास पर गाड़ी खड़ी करने के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

चिड़ावा, 2 मई 2025: सूरजगढ़ से ओजटू की ओर जा रहे एक परिवार पर रविवार को चिड़ावा के मंड्रेला बायपास के पास उस समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जब वे किसी निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे और कुछ देर के लिए अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सूरजगढ़ निवासी रेखा देवी (38 वर्ष), हीरालाल सैनी (39 वर्ष), नितिन (15 वर्ष) और वेदिका सैनी (17 वर्ष) किसी आवश्यक कारण से चिड़ावा के मंड्रेला बायपास पर गाड़ी रोक कर खड़े थे। इसी दौरान कार का एक शीशा खुला रह गया, और अचानक घोड़ा मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड वहां आ पहुंचा। खुली खिड़की से झुंड गाड़ी के अंदर घुस गया और उसमें हलचल होते ही मधुमक्खियों ने चारों पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही निजी एम्बुलेंस चालक संदीप कोठारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. निर्मला चौधरी और नर्सिंग स्टाफ ने चारों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

Advertisement's
Advertisement’s

घटना की सूचना मिलने पर चिड़ावा थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। हेड कांस्टेबल राजेंद्र शर्मा और कांस्टेबल मंजू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से घटना की पूरी जानकारी ली।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास के लोगों ने भी मधुमक्खियों के झुंड से बचने के लिए सतर्कता बरती। गनीमत रही कि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!