चिड़ावा, 2 मई 2025: भीषण गर्मी और लू की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छोटेलाल गुर्जर ने शुक्रवार को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में विभिन्न विभागों, वार्डों और सेवाओं का जायजा लेते हुए मौजूदा चिकित्सा व्यवस्थाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया।

Advertisement's
Advertisement’s

निरीक्षण के दौरान गुर्जर ने सबसे पहले पीएनसी वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, स्टोर और ऑपरेशन थिएटर का दौरा किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बात कर इलाज, दवा, पानी और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों के परिजनों के लिए ठंडे पानी और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गर्मी से राहत मिल सके।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सुमनलता कटेवा ने सीएमएचओ को बताया कि अस्पताल में लू से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को आवश्यकतानुसार ठंडा पेयजल, ओआरएस घोल, प्राथमिक उपचार और लक्षणों के अनुसार इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है।

गुर्जर ने सोनोग्राफी कक्ष का भी निरीक्षण किया और बताया कि अब अस्पताल में गर्भवती महिलाओं सहित जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा दी जा रही है, जो कि एक सकारात्मक कदम है। इसके अलावा उन्होंने 104 चिकित्सा सेवा की कार्यप्रणाली को भी परखा और स्टाफ को सेवाएं नियमित और प्रभावी रूप से जारी रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) कार्यालय पहुंचकर वहां की प्रगति रिपोर्ट देखी और कर्मचारियों से कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यालय स्टाफ को निर्देश दिए कि वे समयबद्ध तरीके से रिपोर्टिंग और फील्ड वर्क को प्राथमिकता दें।

Advertisement's
Advertisement’s

निरीक्षण के अंतिम चरण में उन्होंने शहरी आयुष्मान आरोग्य केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र पर टीकाकरण और प्राथमिक उपचार की सुविधाओं का अवलोकन किया और उपस्थित स्टाफ से सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह केंद्र शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अहम भूमिका निभाता है, इसलिए स्टाफ को समय पर उपस्थित रहकर ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!