Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीमंडेलिया महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने "पुलिस-छात्र प्रयोगात्मक कार्यक्रम" में लिया भाग,...

मंडेलिया महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने “पुलिस-छात्र प्रयोगात्मक कार्यक्रम” में लिया भाग, जानी पुलिस के काम की बारीकियां

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे “पुलिस-छात्र प्रयोगात्मक कार्यक्रम” में आज शुक्रवार को श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय के चयनित पांच स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सावित्री पूनिया के नेतृत्व में पुलिस थाना, पिलानी में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंर्तगत एएसआई शीशराम तथा कांस्टेबल सुनीता ने छात्र छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर, थाने की संरचना, चार्जशीट, प्राथमिकी, साइबर क्राइम, अपराध के प्रकार, घरेलू हिंसा, आत्मरक्षा, सड़क सुरक्षा आदि विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस की कार्य प्रणाली समझते हुए एनएसएस के स्वयं सेवकों ने बताया कि जिन दुरूह और विषम परिस्थितियों में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं, उसे समझने के बाद पुलिस के प्रति सम्मान और अधिक बढ़ गया है।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आज के वातावरण के अनुरूप जागरूकता रखनी ही चाहिए।

इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ. दीप्ति कौशिक व्याख्याता सोनिया माथुर, नितेंद्र पाठक, डॉ. त्रिवेणी, संदीप सैनी, प्रमोद शर्मा, दिनेश जांगिड़, राजेश, सुरेश हमीनपुर, गोविंद वर्मा, कैलाश चंद सैनी, गरिमा खरे, पायल गुप्ता आदि स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!