पिलानी ब्लॉक के नरहड़ में गुरुवार को शेखावाटी किसान आंदोलन के नेता स्वतंत्रता सेनानी गणपतराम बगरानिया की 50 वी पुण्यतिथि श्री गणपतराम बगरानिया स्मृति संस्थान की ओर से मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला थे जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा ने की और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोहिताश्व रणवा तथा जिला परिषद सदस्य विनीता रणवा थीं।

पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने कहा की बगरानिया ने वंचित वर्ग के लिए शिक्षा तथा अधिकारों की आवाज उठाई। ऐसे वीर समाज सेवी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवाना चाहिए तथा उन्हें सरकारी सम्मान प्राप्त हो इसके लिए भी कोशिश की जाएगी। विधायक काला ने गांव में मुख्य सड़क से स्मृति स्थल तक पक्की सड़क बनवाने की घोषणा की।

वक्ताओं ने स्व. बगरानिया द्वारा देश व समाज की सेवा में दिए गए योगदान को अतुलनीय बताया। निहाल सिंह रणवा ने बताया कि जब क्षेत्र में सामंतवाद चरम था और किसानों से बेहिसाब लगान वसूल किया जाता था तब सन 1943 में बगरानिया ने शेखावाटी के किसानों के एक शिष्टमंडल का नेतृत्व कर प्रधानमंत्री सर मिर्जा इस्माइल खां से भेंट कर उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया और लगान को कम करवाया था।

कार्यक्रम के संयोजक रामसिंह बगरानिया ने बताया की स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने पर फरवरी 1923 में बगरानियां को जयपुर स्टेट से देश निकाले की सजा दी गई थी। उन्होंने मीणा जाति पर लागू जरायम पेशा कानून को खत्म करवाने के लिए जयपुर में आंदोलन किया तथा तत्कालीन जयपुर राज्य मीणा सुधार समिति के वे संस्थापक अध्यक्ष रहे। गणपतराम बगरानिया ने नरहड़ में बिड़ला परिवार की मदद से स्कूल खुलवाई, समाज में शिक्षा, समानता का अधिकार, बालिका शिक्षा को महत्व, छुआछूत आदि को दूर करने के लिए सन 1966 में बहिष्कृत उद्धार कार्यालय की स्थापना भी उन्होंने की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में बुडानिया जीएसएस अध्यक्ष गजानंद मीणा , इंद्राज सिंह मूर्तिकार, राजू रणवा, रामनिवास मीणा, रवि स्वामी, कृष्ण जांगिड़, राकेश धायल, सुभाष कस्वा, नोकराम रणवा, ओमप्रकाश जांगिड़, सूरत सिंह रणवा, बहादुर सिंह मेघवाल, सुमेर सिंह रणवा, राजवीर मीणा, गिरधारी मीणा, हवासिंह रणवा, रामअवतार मीणा, रोहिताश मीणा, दरिया सिंह धायल, महावीर सिंह पबड़ी, सुरेश धायल, अशोक मीणा, अरविंद जांगिड़, मोहरसिंह पीटीआई, विनोद शर्मा, अरविंद मीणा, परमानंद बुडानिया, अत्तर सिंह चौधरी, अनिल मीणा, हरिराम खुडानिया, लक्ष्मण मेघवाल, कमल मीणा, नवीन कुमार, कुमार प्रिंस, कुमार चिराग, पवन मीणा, महावीर कुल्हरी, डाॅ संदीप कुमार, हवासिंह भांबू , वीरेन्द्र भामरवासी, राजेश कुमावत आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे। समाज सेवी रोहिताश्व रणवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!