देश में हर साल आयोजित होने वाली 58वीं डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस की मेजबानी इस बार राजस्थान करने जा रहा है। जयपुर में शुक्रवार से शुरू होने वाली इस ऑल इंडिया डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में देशभर के डीजीपी शिरकत कर रहे हैं। राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद प्रदेश में यह पहला बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 5 जनवरी से 7 जनवरी तक चलने वाली यह कॉन्फ्रेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगी। पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 5:30 पर दिल्ली से विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे शाम 5:50 पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां पर नवनिर्वाचित विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। करीब दो घंटे बैठक के बाद राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दो दिन DG-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे और 7 जनवरी को शाम 4:30 बजे दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना होंगे।

करीब 5:30 मिनट पर वो जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को शाम करीब 4 बज कर 35 मिनट पर विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे। करीब 5:30 मिनट पर वो जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 5:35 पर भारी सुरक्षा काफिले के बीच एयरपोर्ट से रवाना होकर वो करीब 5:50 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेगें। यहां पीएम मोदी का करीब दो घंटे रुकने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रात्रि 8 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय से रवाना होकर 8:10 पर राजभवन पहुंचेंगे. राजभवन में पीएम मोदी रात्रि विश्राम करेंगे।

करीब 4:50 पर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे

अगले दिन यानी 6 जनवरी को पीएम मोदी सुबह 8:05 बजे राजभवन से रवाना होकर 8:15 बजे डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए झालाना स्थित राजस्थान इंफॉर्मेशन सेंटर पहुंचेंगे। पीएम मोदी करीब 12 घंटे इसी कॉन्फ्रेंस में रहेंगे. इसके बाद रात करीब 8 बजे RIC से रवाना होकर रात 8:15 पर वापस राज भवन पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 7 जनवरी को सुबह 8:25 पर राज भवन से रवाना होकर 8:35 पर फिर से कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस दिन यहां उनका करीब 8 घंटे रुकने का काम कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद करीब शाम 4:30 पर RIC से रवाना होकर वो जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम को करीब 4:50 पर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!