मंड्रेला: झुंझुनूं शहर के मोदी रोड स्थित गाड़िया टाउन हॉल में आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 की तैयारियों को लेकर विप्र फाउंडेशन की जिला इकाई की ओर से मंड्रेला कस्बे में एक निमंत्रण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के संरक्षक बीके शर्मा ने की। बैठक में मंड्रेला क्षेत्र के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद कर कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा और संयोजक उमाशंकर महमिया ने कहा कि ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह में उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने हाल ही में संपन्न दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक अपना आवेदन स्वयं उपस्थित होकर जिला टीम को सौंप सकते हैं या जारी लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, एडवोकेट सुशील जोशी, झुंझुनूं तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, रमेश चौमाल, देवकीनंदन जोशी, मंड्रेला समाज अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, सज्जन जोशी, अनिरुद्ध शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश पुजारी, दीनदयाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!