चिड़ावा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में चिड़ावा के विवेकानंद चौक पर भाजपा नेता राजेश दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शानदार उत्सव मनाया। इस मौके पर स्थानीय नेताओं और नागरिकों की मौजूदगी दिखी, जिससे भाजपा समर्थकों में जोश और भी बढ़ गया।
चिड़ावा के विवेकानंद चौक पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए, जहां भाजपा नेता राजेश दहिया के नेतृत्व में बिहार चुनाव परिणामों पर विजय जश्न मनाया गया। पटाखों की आतिशबाजी और मिठाई वितरण ने पूरे आयोजन में उत्साह भर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए चुनावी प्रदर्शन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
जश्न में चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, डॉ. बी एल वर्मा, मदन दारा, सुरेश भूकर, राजेंद्र कोच, मोहित तामड़ायत, राजकुमार गजराज, सुनील भड़िया, रमेश स्वामी, रजनीकांत मिश्र, उमा शर्मा, रामचंद्र शर्मा, अनु शर्मा, ख्याति केडिया, मोहनलाल जांगिड़, पवन शर्मा, सज्जन गोदारा, विमल शर्मा, अमर सिंह कोकचा, पीयूष बाजूका, बैजनाथ मोदी, विक्रांत राजपूत, उमेश टेलर, राजेश कटेवा, सुभाष पांडे, राजपाल खुड़ियां, रोहिताश महला, चंद्रमौली और अन्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया
चिड़ावा के कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्र की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण जीत बताते हुए कहा कि बिहार में मिली यह सफलता संगठन की मजबूती और नेतृत्व की लोकप्रियता को दर्शाती है। भाजपा समर्थकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी ऐसे जनादेश पार्टी को और मजबूती देंगे।




