बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई खिला कर दी बधाई, आतिशबाजी से गूंजा बस स्टैंड

पिलानी, 14 नवम्बर: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद पिलानी में भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिशबाजी की।

भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने इस मौके पर कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के सुशासन और उनकी नीतियों पर विश्वास जताया है, जिससे एनडीए को इतनी बड़ी जीत मिली। हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने कहा कि यह जीत जनता के भरोसे और विश्वास का प्रतीक भी है।

नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने अराजकता और गुंडागर्दी करने वाले तत्वों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार अच्छी और सक्षम सरकार चल रही है, और इस जीत से यह स्पष्ट हो गया कि जनता स्थिरता और विकास के साथ है।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण ने कहा कि यह विजय राजग सरकार के विकासपरक कार्यों, देश की सुरक्षा, राष्ट्रवाद और समाज के कमजोर वर्गों जैसे महिलाओं, युवाओं और किसानों के सम्मान का परिणाम है।

इस अवसर पर धर्मेंद्र नेहरा, निशांत पापटान, विक्रम मोकावत, सुरेन्द्र कौशिक, अजीत श्योराण, सिकंदर देवना, संदीप शेखावत, पृथ्वी सिंह शेखावत, प्रताप गौड़, मुन्ना राजोरिया, ओमप्रकाश सैनी, विक्रम रोहिल, सुरेन्द्र स्वामी, सत्यवीर झाझड़ीया, आसाराम गुर्जर, सिद्धार्थ शर्मा, सोमवीर नेहरा, प्रदीप योगी, प्रदीप सैनी, दीपक नायक, अनिल शर्मा, विक्रम बन्ना सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!