Saturday, May 30, 2026
Homeपिलानीपुरुषोत्तम मास में जीव दया का संदेश: खेड़ला और खेड़ला का बास...

पुरुषोत्तम मास में जीव दया का संदेश: खेड़ला और खेड़ला का बास में लगाए गए पक्षियों के लिए अन्न-पानी के परिंडे

पिलानी: सर्व समाज उत्थान एवं विकास समिति द्वारा संचालित बेजुबान जीव दया एवं जल संरक्षण अभियान के तहत खेड़ला तथा खेड़ला का बास गांव में पक्षियों के लिए अन्न और पानी के परिंडे लगाए गए। सार्वजनिक स्थलों और मंदिर परिसरों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति दया भाव का संदेश दिया गया।

Advertisement's

समिति संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान समिति द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है तथा बेजुबान पक्षियों और जीवों के लिए अन्न एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement's

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री विनोद जांगिड़ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह बुधराम ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान, जीव दया और धार्मिक स्थलों पर जनजागरण अभियान समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

Advertisement's

समिति अध्यक्ष वीरेंद्र पाठक और उपाध्यक्ष आचार्य ओम नारायण अग्निहोत्री ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि समिति प्रत्येक रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती है। इसके अलावा जो श्रद्धालु अपने घर पर श्री गणपति महायज्ञ का आयोजन करवाना चाहते हैं, उनके यहां समिति निशुल्क महायज्ञ संपन्न कराती है।

Advertisement's

तुलसाराम जांगिड़ ने बताया कि नरहड़ क्षेत्र की पावड़िया की ढाणी में बच्चों को नियमित योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा मंदिर में समिति के सहयोग से यज्ञ का आयोजन भी कराया जाएगा। वहीं सुनील डूडी ने लगाए गए परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का दायित्व संभालने की घोषणा की।

Advertisement's

अधिवक्ता पवन मटोलिया और मनीष कुमावत ने जीव दया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से परिंडों की नियमित देखभाल करने की अपील की। विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख अशोक शर्मा ने कहा कि जीवों और मानव मात्र पर दया करना ही सच्ची मानवता है।

Advertisement's

कार्यक्रम में मनोज, बाबूलाल, गूगनराम, गीगलराम, मातुराम, विश्वनाथ, राजू, छाजूराम और किशन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखे तथा समिति के सेवा कार्यों की सराहना की। अंत में डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!