Saturday, May 30, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 30 मई 2026 (शनिवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 30 मई 2026 (शनिवार)

मौसम विभाग की चेतावनी- जून-जुलाई में भी हीटवेव चलेगी: मानसून श्रीलंका में अटका, 7 दिन बाद केरलम पहुंचेगा; इस साल 10% कम बारिश का अनुमान, अल-नीनो कर रहा है कमजोर

1– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भुज में सीमा चौकी जी-7 का उद्घाटन किया,175 करोड़ रुपये का निवेश

2– शाह ने कहा कि गृह मंत्री का पद संभालने के बाद बीएसएफ के साथ उनकी पहली समीक्षा बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण माना गया था। उन्होंने बताया कि सरकार ने चरणबद्ध तरीके से इस पूरे क्षेत्र में एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है

3– गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 25 वर्ष पूर्व गुजरात में शुरू किया गया विकास अभियान आज भी निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र देश का सबसे विकसित संसदीय क्षेत्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

4– केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर विपक्ष शासित राज्यों पर भी जनता का दबाव बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बी. आर. अंबेडकर भी इस विचार के समर्थक थे। उत्तराखंड, गुजरात और असम पहले ही यूसीसी लागू कर चुके हैं।

5– सुप्रीम कोर्ट बोला- शिक्षकों को TET पास करना ही होगा, 31 अगस्त 2028 तक मोहलत दी, कहा-बिना योग्यता वाले शिक्षक रहे तो असर आने वाली पीढ़ियों पर

6– सुप्रीम कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि शादी के बाद बहू और उसके परिवार का अपमान करना अस्वीकार्य है। अदालत ने कहा कि समाज में यह संदेश जाना चाहिए कि दहेज के लिए मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं होगी। छत्तीसगढ़ के दहेज मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की अपील खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।

7– म्यांमार के राष्ट्रपति आज से चार दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति दिल्ली, बोधगया और मुंबई जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-म्यांमार के ऐतिहासिक और दोस्ताना रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा

8– मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार जून के मध्य तक हो सकता है। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय संगठन की नई टीम घोषित होने की संभावना है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार और संगठन में क्षेत्रीय तथा सामाजिक संतुलन साधने के लिए व्यापक मंथन चल रहा है।

9– डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े

10– कर्नाटक में शिवकुमार युग: आज विधायक दल की बैठक में लगेगी नाम पर मुहर, कैबिनेट में दिखेंगे नए चेहरे!

11– देश में जल्द दिख सकते हैं प्लास्टिक के नोट, अपने 14 साल पुराने प्रस्ताव को RBI दे सकता है मंजूरी

12– वंदे भारत-शताब्दी पर पत्थरबाजी अब पड़ेगी भारी, आसमान से निगरानी करेगा रेलवे; 10 KM तक रहेगी नजर

13– भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब हाईटेक ड्रोन तकनीक का सहारा लिया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को आधुनिक ड्रोन दिए गए हैं, जिनकी मदद से रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। रेलवे को उम्मीद है कि इससे ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर कड़ी रोक लगेगी।

14– भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी, जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

15– ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, अमेरिका नाकेबंदी हटाएगा, होर्मुज में टोल भी नहीं लगेगा; समझौते पर जल्द फैसला लेंगे

16– ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, कहा- नाकेबंदी हटने पर खुलेगा होर्मुज; नुकसान की तत्काल भरपाई करे अमेरिका

17– राजस्थान की हार के बाद रो पड़े सूर्यवंशी, सबसे कम गेंदों में IPL में हजार रन पूरे किए, गुजरात ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया

18– राजस्थान-एमपी समेत 12 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 15 मौतें; यूपी में इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बहीं
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!