पिलानी, 13 अगस्त: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज पिलानी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित तिरंगा यात्रा ने, पिलानी की सड़कों को तिरंगे के रंग में रंग दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:15 बजे राकेश अकेडमी स्कूल से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद शहर के भगत सिंह सर्किल, कारगिल शहीद मेजर प्रदीप शर्मा स्मारक स्थल, पंचवटी, तालाब, बस स्टैंड से होते हुए तिरंगा यात्रा विद्या विहार नगरपालिका के सामने पहुंच कर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में 1500 से अधिक बच्चों, युवाओं व अन्य प्रबुद्ध लोगों ने तिरंगा थामकर जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूली बच्चों की सजीव झांकियों और देशभक्ति के जोशीले नारों ने इस आयोजन को और प्रभावशाली बना दिया। तिरंगा यात्रा में शहर की दोनों नगरपालिकाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने इस मौके पर कहा कि यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। तमाम सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों द्वारा भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। मंडल अध्यक्ष शेखावत ने सभी से अपने घरों पर लगाए गए तिरंगे ध्वज को 15 अगस्त की शाम को ससम्मान उतारने की अपील भी की है।
ये हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में तिरंगा यात्रा में मुरलीमनोहर शर्मा, सरोज श्योराण, सिकंदर देवना, अजित श्योराण, सुरेंद्र सोनी, डॉ आरपी पारीक, नरेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र नेहरा, ओमप्रकाश सैनी, महेंद्र माटोलिया, गोविंद सारवान, निशांत पापटान, मंजू कुलहरि, अनीता जांगिड़, महेंद्र सिंह राठौड़, राजेश सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह (भाई जी), सुरेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप सिंह गौड़, विकास डूमोली, लोकेश डाडा, महेन्द्र सिंह शेखावत, नीरज शर्मा, राकेश मीणा, गंगा सिंह, मनोज डाबड़ीवाल, अशोक सैन, दीपक सोनी, विनोद जांगिड़, सुभाष सैनी, दीपक शर्मा, प्रदीप योगी, उज्ज्वल शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, मोहित सैनी, जितेंद्र श्योराण, जितेंद्र शेखावत, आशुतोष गुप्ता, मधुसूदन शाह, आशाराम गुर्जर, नरेंद्र सिंह शेखावत, सतवीर झाझडिया, हेमंत राठौड़, सुशील वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, दीपक नायक, बलवान सिंह, आर्यन नोवाल, सुरेंद्र कौशिक, विक्रम सिंह शेखावत के अलावा बच्चों, महिलाओं व युवाओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए। एनसीसी, स्काउट गाइड व एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा में सहयोग दिया।