Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीपिलानी में सेन समाज सम्राट समिति द्वारा अशोक महान की 2330वीं जयंती...

पिलानी में सेन समाज सम्राट समिति द्वारा अशोक महान की 2330वीं जयंती पर समारोह आयोजित

पिलानी, 5 अप्रैल 2025: सेन समाज सम्राट समिति के तत्वावधान में शनिवार को सम्राट अशोक महान की 2330वीं जयंती समारोह का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, एकता और इतिहास की महान धरोहर को पुनः स्मरण कराने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

Advertisement's
Advertisement’s

समारोह की अध्यक्षता सूरजपाल (विधानसभा अध्यक्ष, आसपा भीम आर्मी) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र कुमार सेन (जिला अध्यक्ष, सेन समाज) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

समारोह में उपस्थित प्रमुख लोगों में इंसार अली, साहिल सेन, बाबूलाल सेन, चंद्रभान बडेसरा, लोकेश सिहाग (खेडला बास) और शेर सिंह मोरवा का नाम उल्लेखनीय रहा। सभी ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके शासन के आदर्शों और बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समाज में लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक ने युद्ध छोड़कर शांति, अहिंसा और धर्म का मार्ग अपनाया, जो आज की सामाजिक परिस्थितियों में भी मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!