पिलानी, 3 जून 2025: विश्व योग दिवस पर 21 जून को पिलानी में योग मन्दिर ट्रस्ट द्वारा योग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को वृहद स्वरूप देने के लिए शहर में सक्रिय विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों को भी शामिल किया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

आपको बता दें कि योगाचार्य राजकुमार भास्कर के सान्निध्य में विगत 16 वर्ष से पिलानी शहर में निशुल्क योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। योग गतिविधियों के प्रति कस्बे के लोगों के रुझान को देखते हुए अब तथा योग कक्षाओं से जुड़े लोगों के सुझाव पर संगठन को संस्थागत रूप देने की पहल की गई है। इसी क्रम में योग मन्दिर ट्रस्ट का आज विधिवत गठन किया गया।

ट्रस्ट कार्यकारिणी का गठन

योग मन्दिर ट्रस्ट कार्यकारिणी में योगाचार्य राजकुमार भास्कर (अध्यक्ष), दीपचंद लाखवान (सचिव), केसरराम (उपाध्यक्ष), तेजपाल सिंह (उपाध्यक्ष), नगेन्द्र नोवाल (सह सचिव), धर्मेन्द्र कौशिक (कोषाध्यक्ष) तथा सुनील कुमार शर्मा (उप कोषाध्यक्ष) नियुक्त किए गए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

सचिव दीपचंद लाखवान ने बताया कि ट्रस्ट पिलानी शहर व आसपास के क्षेत्रों में योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं अन्य लोक कल्याण से सम्बन्धित गतिविधियों का संचालन करेगा। ट्रस्ट की आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व योग दिवस पर कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले योग सम्मेलन में शहर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, हॉस्पिटल्स और अन्य संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। योग सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!