
1– पीएम मोदी 13वीं बार जवानों संग दिवाली मनाएंगे, पिछले साल INS विक्रांत पहुंचे थे; सबसे ज्यादा 3 बार जम्मू-कश्मीर, 2 बार लद्दाख गए
2– पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं: कहा- इस बार भी जवानों के साथ त्योहार मनाऊंगा; पिछले साल INS विक्रांत पर गए थे
3– एक थाली, कई संस्कृतियां और दिवाली का जश्न… जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह ने बांटी त्योहार की खुशियां
4– मोहन भागवत बोले- हर समस्या की जड़ अपनापन न होना, जब तक मैं और मेरा नहीं जाएगा, दुनिया में शांति नहीं आएगी
5– सरकार बोली- देशभर से E20 पेट्रोल के 893 सैंपल जांचे, सभी तय स्टैंडर्ड में; कर्नाटक सरकार के दावों का खंडन किया, राहुल बोले थे- E20 बना 420
6– ‘मुख्य चुनाव आयुक्त ने की लोकतंत्र की हत्या, PM मोदी को अपमानित होकर छोड़ना पड़ेगा पद’ कांग्रेस का बड़ा हमला
7– सोनिया ने बताया, 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद, बोलीं- राहुल और प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं
8– बाबरी विध्वंस पर सोनिया गांधी ने कहा-‘मैं रो पड़ी थी…’, BJP का पलटवार-वोटबैंक के लिए आंसू, किताब पर छिड़ा बवाल
9– बता दें, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बयान अपनी किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी आप लव के प्रमोशन के सिलसिले में दिए इंटरव्यू में कही है, उनकी यह किताब 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है,इस दौरान उन्होंने कहा कि 1992 में उन्हें यह समझ में आ गया कि देश एक कठिन दौर में प्रवेश कर रहा है, यहां से उन्हें महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और उनके साथियों के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष करना होगा
10– ‘कांग्रेस के दिल में तब भी बाबर आज भी बाबर’, सोनिया गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
11– सोनिया गांधी के तीखे बयान में उलझी बीजेपी, तो पीएम मोदी के बेहद करीबी नेता को देना पड़ गया जवाब
12– पीएम मोदी के करीबी और वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुघ ने सोनिया गंधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनसे अपने ”इटैलियन चश्मे” को उतारने और मोदी सरकार के तहत भारत की आर्थिक वृद्धि और विकास को स्वीकार करने के लिए कहा। तरुण चुघ ने कहा कि अगर आप अपने ‘इटैलियन चश्मे’ को उतार दें, तो आपको भारत साफ-साफ दिखाई देगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरता हुआ भारत दिखाई देगा।
13– लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन आज, मोदी ने लिखा- प्रभु उन्हें दीर्घायु प्रदान करें; भाजपा पूजा-हवन से कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी
14– भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के 100 वे जन्मदिन के मौके पर पार्टी आज विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी, यह कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय में होगा, आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था, आज वह 99 साल के हो गए, इसके साथ ही वह अपने जीवन के 100 वे वर्ष में प्रवेश करेंगे
15– CJP के मार्च में ‘लेके रहेंगे आजादी’ के नारे लगे, कोच्चि में दीपके बोले- पूरे देश में तिरंगा लेकर जाऊंगा, जहां चाहें, गिरफ्तार कर लें
16– गांधी, आंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते PM मोदी, कोच्चि में बरसे अभिजीत दीपके
17– पहले रामभक्तों से माफी मांग लें, फिर अयोध्या आएं, अखिलेश के रामलला दर्शन प्लान पर बोले योगी
18– अयोध्या में 30 लाख दीये जलाए, लेजर शो से रामायण दिखाई गई; उपराष्ट्रपति-सीएम योगी समेत कई मंत्री मौजूद रहे
19– इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में नोट मिला; बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था विमान, वापस लौटा
20– देशभर में 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान जब्त, कीमत ₹82 करोड़; FSSAI का 66 दिन चला अभियान, 314 दुकानें सील की गईं
21– शेयर बाजार में दिवाली पर आज 1 घंटे ट्रेडिंग, दोपहर 2:20 से मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन, पिछले 5 साल से बढ़त का ट्रेंड
22– गादी आइजनकोट इजराइल के अगले PM बन सकते हैं, राष्ट्रपति ने सरकार बनाने का मौका दिया, 6 हफ्ते में संसद में बहुमत साबित करना होगा।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




