पिलानी में कल 13 जनवरी को होगा पौष बड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन

पिलानी: भक्तों के लिए विशेष कार्यक्रम के तहत पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन 13 जनवरी 2025, सोमवार को किया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सेवा मंडल, पिलानी द्वारा भक्ति भाव और श्रद्धा से सम्पन्न किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर श्री श्याम सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में कैलाश डाडा, सुरेंद्र सोनी, सुरेश हवाई, राजीव डिंगलीवाल, अनूप डाडा, शरद बगड़िया, राकेश बंसल, विनय तोला, लोकेश डांडा, गोपाल बंसल, अरुण सैनी, मनीष शर्मा, डॉक्टर महेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य कार्यक्रम होगा गोपीनाथ मंदिर के निकट

महोत्सव का शुभारंभ शाम 5:15 बजे मुख्य बाजार स्थित गोपीनाथ मंदिर के पास होगा। इस अवसर पर भक्तों के लिए भव्य आयोजन में दाल के बड़े और गाजर के हलवे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

भक्ति और भजन का होगा संगम

पौष बड़ा महोत्सव में बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय होगा। श्याम भक्त मंडली द्वारा सुबह भोग लगाकर बाबा श्याम का आह्वान किया जाएगा।

सभी भक्तों के लिए है निमंत्रण

श्याम सेवा मंडल ने पिलानी और आसपास के सभी भक्तों से आयोजन में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। भक्तजन श्याम नाम का संकीर्तन करते हुए उत्सव में भाग लेंगे और प्रसाद वितरण के साथ भक्ति रस का आनंद लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!