चिड़ावा में स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

चिड़ावा: स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर चिड़ावा के विवेकानंद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन सादगी और सम्मान के साथ किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।

विभाग प्रचार प्रमुख प्रभुदयाल वर्मा रहे मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख प्रभुदयाल वर्मा थे। पुष्पांजलि समारोह में उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र जोशी, विमल डालमिया, डॉ. कैलाश चतुर्वेदी, डॉ. एलके शर्मा, योगेंद्र कटेवा, जयराम स्वामी, महेश आजाद, रोहिताश्व महारानियां, नितिका थालोर, मनोज मान, राजेंद्र शर्मा, सुरेश डालमिया, संदीप फतेहपुरिया, अशोक अग्रवाल और मुकेश जलिंद्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत

परिषद के संरक्षक रोहिताश्व महला, महेश शर्मा धन्ना, रमेश कोटवाल, संजय दाधीच, मनोज जसरापुरिया, रवि भारतीय, सुभाष पांडे, सांवरमल जांगिड़, भूपेंद्र दायमा, कमलकांत पुजारी, डॉ. चंद्रमौलि पचरंगिया, पवन टेलर, विनोद से, अमरसिंह कोकचा और अक्षित शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

संकल्प और प्रेरणा का दिया संदेश

इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित संजय स्वामी, बुधराम वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अनूप हर्षवाल, अंकित शर्मा, प्रशांत वर्मा, राजहंस शर्मा, सौरभ चौरासिया, उमाकांत डालमिया, अश्विनी कोतवाल, मोंटी निर्मल, सुनील राजपूत, मयंक मंड्रेलिया और ऋषिकेश कुमावत सहित अन्य लोग स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आए।

कार्यक्रम के अंत में स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!