मेघवाल समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया

झुंझुनू, 12 जनवरी 2025: मेघवाल समाज संघ ने झुंझुनू में एक भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें समाज के 134 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इन वरिष्ठ नागरिकों ने समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश कुमार आबूसरिया आईएफएस और अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर ओंकार मल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पितराम सिंह काला, एडीएम झुंझुनू अजय कुमार आर्य और डिप्टी सीएचएमओ भंवर लाल सर्वा भी मौजूद थे।

सुरेश कुमार आबूसरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का समाज के विकास में अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि मेघवाल समाज आज जो मुकाम पर है, वह इन वरिष्ठ नागरिकों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है।

प्रोफेसर ओंकार मल ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हम आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को बधाई दी।
जिला अध्यक्ष मेघवाल समाज संघ पवन आलड़िया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के कारण ही आज मेघवाल समाज शिक्षा, राजनीति, चिकित्सा आदि सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

सम्मानित किए गए वरिष्ठ नागरिक

समारोह में सम्मानित किए गए वरिष्ठ नागरिकों में राजेश दहिया, हनुमान प्रसाद हिरवा, मूलचंद आर्य, रवि प्रकाश महरडा, न्याय मूर्ति प्रताप सिंह गुरावा, पी आ र जेवरिया, कन्हैया लाल बेरवा, प्रेमचंद बेरवाल, महावीर प्रसाद वर्मा, रामकुमार वर्मा, इंजीनियर मालीराम, माणकचंद प्रधान, गिरधारी लाल कटारिया, मांगीलाल मंगल, मुकुंद राम मडार, डॉ. वंशीधर वर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर जय लाल सिंह, रामेश्वर लाल कल्याण, बलबीर सिंह काला, महावीर प्रसाद सानेल, ओम प्रकाश आलडिया, राकेश रंगा, ईओ, राकेश देवठिया, मदन लाल तूनवाल, हरफूल सिंह कांटीवाल, शारदा देवठिया, पिलानी प्रधान बिरमादेवी, बिमला देवी, बी एल बौद्ध, सही राम तुनदवाल, बनेश्वरी आर्य, इंद्राज सिंह मेघवाल, अनूप कटारिया, डॉ सीताराम गोठवाल, बनवारी लाल पहाड़सरिया, डॉ. धर्मपाल सिंह, रामकुमार सर्वा, सुखदेव सिंह सरोवा, रामानंद आर्य, मनीराम देव रोड, बद्री प्रसाद गोरा, राजेश दहिया, ख्यालीराम टोडी, भागीरथ मल नेमीवाल, मंगेश सिंह सुनिया, इंजी. रूघाराम बेसरवाल, कैप्टन शंकर लाल महारानियां, प्रभु सिंह सिरोहा, कमांडेंट हरदयाल सिंह, शंकर लाल जिनागल, मनोहर लाल बगड़, जगदीश प्रसाद जिनागल, श्री राम तुनदवाल, किशन लाल महरिया, लक्ष्मण सिंह प्रेमी, प्रभु सिंह सिरोहा, सुभाष चंद्र सेवदा, सुभाष चंद्र गोठवाल, अमीलाल गोठवाल, डॉ मोहनलाल मोखरिया, डिप्टी कमांडर सुरेंद्र कुमार काला, विराम सिंह गुरावा, बनवारी लाल मेहरड़ा, कैप्टन लीलाधर चौहान, रामेश्वर लाल वर्मा, रामप्रताप पुलकित, महेश दान गौरा, मोहनलाल घुंघर वाल, ओमप्रकाश आलड़िया, बजरंग आलड़िया, प्रहलाद राम निर्मल, रामनिवास भूरिया, मदनलाल दूधवाल, जगमाल सिंह टंडन, संपतराम बारूपाल, हनुमान प्रसाद सानेल, महादेव प्रसाद बंका (मरणोपरांत), शिवनारायण छाछीया (मरणोपरांत), सुभाष आर्य (मरणोपरांत), सूरजमल (मरणोपरांत), सुंदरलाल काका (मरणोपरांत), बी एल मेहरड़ा, बी. एल. चिरानिया, रामनिवास भूरिया, एडवोकेट हरेश पंवार, शीशराम सिरोलिया, जेपी महारानियां, शक्ति सिंह मोई शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!