पिलानी: कस्बे के वार्ड संख्या 06 स्थित सामुदायिक भवन नायक स्कूल में मंगलवार को नायक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्यजनों और सदस्यों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामुदायिक भवन में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5 प्रथम को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा ताकि बच्चों की शिक्षा और पोषण संबंधी आवश्यकताओं की प्रभावी पूर्ति की जा सके।

बैठक में समाज की सामूहिक भावना और संस्था के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए एक नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन भी किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से विशाल नायक, पार्षद वार्ड संख्या 06 को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर अमित नायक को जिम्मेदारी दी गई, जबकि राजकुमार नायक को कोषाध्यक्ष और रवि नायक को सचिव नियुक्त किया गया। सह सचिव का दायित्व मोहित नायक को सौंपा गया। कार्यकारिणी में राजू घोघलिया, अरुण नायक, मोंटू नायक, रोहित नायक और महेन्द्र नायक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

इस अवसर पर समाज के अन्य वरिष्ठजनों की उपस्थिति में संस्था को सशक्त और प्रभावी रूप देने की दिशा में विचार-विमर्श हुआ। उपस्थितजनों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज हित में सकारात्मक कार्य करेगी और विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!