पिलानी: दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 2 साल तक किया था युवती का यौन शोषण

पिलानी, 4 जून 2025: पिलानी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक युवक को हरियाणा के लोहारू से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Advertisement's

थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि आरोपी युवक अजय उर्फ बाबा पुत्र रमेश नायक, उम्र 20 साल, निवासी रतनाराम की ढाणी तन भावठड़ी थाना सूरजगढ के विरुद्ध एक युवती ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अजय उर्फ बाबा युवती को बहला-फुसला कर अपनी बहन के घर ले गया जहां उसने बिना शादी किए 2 साल तक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी अजय उर्फ बाबा ने युवती के साथ मार-पीट भी की।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 2 माह से फरार चल रहे आरोपी युवक अजय उर्फ बाबा को आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!