चिड़ावा, 4 जून 2025: परमहंस पंडित गणेश नारायण मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा और पंडित राम शर्मा के महाप्रयाण दिवस की स्मृति में आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को अखंड मौन जाप का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मौन साधना करते हुए 21 हजार गायत्री मंत्रों का जाप किया। आयोजन में श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत वातावरण बना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Advertisement's
Advertisement’s

इस मौन जाप में सहभागी बनने वालों में रिया, सुनिधि सोनी, नितिन सैन, दिवांश सैन, भावना सैन, प्रियल सैन, खुशबु सैन, नमिता शर्मा, वर्षा सैनी, ओमप्रकाश सोनी, गौतमलाल शर्मा, विद्याधर सोनी, रामनिवास सैनी, अशोक कुमार व्यास, कृष्णकुमार शर्मा, देवीदत्त शर्मा, संजय कुमार व्यास, सत्यनारायण सैनी, चम्पालाल जांगिड़, मूलचंद राजोरिया, बनवारीलाल अरड़ावतिया, त्रिवेणी अरड़ावतिया, रणजीत सैन, चयनसिंह शेखावत और अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

धार्मिक आयोजन का समापन गुरुवार को प्रातः 8 बजे महायज्ञ के साथ किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य की कामना के लिए विशेष प्रार्थनाएं की जाएंगी। इस यज्ञ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से समय पर यज्ञ स्थल पर पहुँचने और पूरे विधि-विधान से यज्ञ में भाग लेने की अपील की गई है। गायत्री परिवार द्वारा इस तरह के धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करता है, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और सद्भाव का भी सशक्त संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!