पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत झेरली में ग्रामवासियों की पेयजल समस्या का अब स्थाई समाधान हो पाएगा। पिलानी प्रधान बिरमा संदीप रायला द्वारा आज नए स्वीकृत बोरवेल का समारोहपूर्वक भूमि पूजन किया गया है।

जिला परिषद द्वारा राज्य वित्त आयोग षष्ठम योजना के तहत बोरवेल के लिए स्वीकृति दी गई है। बोरवेल के लिए कुल 5.95 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।

आपको बता दें कि झेरली में ग्रामवासी काफी समय से पानी की किल्लत का सामना कर रहे थे और अपने स्तर पर कई बार बोरिंग के लिए प्रयास भी कर चुके थे। पिलानी पंचायत समिति प्रधान बिरमा संदीप रायला के प्रयासों से यह बोरिंग जिला परिषद द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसका आज राकेश भटैया के घर के सामने भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

झेरली में बोरवेल के भूमि पूजन कार्यक्रम के मौके पर पिलानी प्रधान बिरमा संदीप रायला, झेरली सरपंच अनूप देवी, वार्ड पंच मगेज सिंह, कैलाश भटैया, रमेश भटैया, राकेश भटैया, बंटी गुप्ता, सुनील, घड़सी राम, अजीत, अशोक, मनीराम, मोहर सिंह, हवासिंह, सुनील कुमार, मुकेश बाडेटिया, हवासिंह बेनीवाल, सतवीर सिंह सुंदरिया, ठेकेदार सुबेसिंह, नरवीन सिंह शेखावत, सरबती देवी, जीवणी देवी, अनिता, पूजा, रामप्यारी देवी, धनकोरी देवी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!