Monday, April 20, 2026
Homeझुन्झुनूसभी संगठनों ने भरी हुंकार: यमुना जल संघर्ष महासमिति के बैनर तले...

सभी संगठनों ने भरी हुंकार: यमुना जल संघर्ष महासमिति के बैनर तले होगा यमुना जन आंदोलन

5 फरवरी को पंचायत मुख्यालयों व 12 फरवरी को जिला मुख्यालय पर दिया जाएगा केंद्र व राज्य सरकार के नाम ज्ञापन

आज शिक्षक भवन इंदिरा नगर झुंझुनू में यमुना जल के लिए संघर्षित सभी संगठनों व आंदोलन जीवियो द्वारा बजरंग नेहरा (पूर्व प्रधान), पूर्व जिला प्रमुख विद्याधर गिल, तेजस्विनी शर्मा, जिला परिषद सदस्य गोकुल सोनी व अन्य साथियों की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया ।

मुख्य वक्ता के रूप में यमुना जल के लिए लम्बे समय से संघर्षरत यशवर्द्धन सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों को यमुना नहर के तकनीकी व कानूनी पहलुओं से अवगत कराते हुए बताया कि यमुना जल समझौता 1994 को लागू करवाने के लिए सभी संगठनों को साथ मिलकर एक मंच पर आकर संघर्ष करना होगा और सरकार से मांग करनी होगी कि राज्य सरकार द्वारा भिजवाई गई रिवाइज्ड डी.पी.आर को लागू किया जावे।

इंजीनियर प्रवीण कृष्णिया ने बताया कि जिले के सभी लोगों ने संघर्ष का रास्ता चुना है, यमुना के पानी को लाने के लिए जिले का हर व्यक्ति भागीरथ बनेगा। वर्तमान समय में केंद्र, हरियाण व राजस्थान में बीजेपी की सरकार है। संघर्ष महासमिति की मुख्य मांग है कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित रिवाइज्ड डीपीआर को मंजूरी देते हुए 2001 में प्रस्तावित एमओयू पर हरियाणा सरकार के हस्ताक्षर करवा कर 1994 के यमुना जल समझौते के तहत झुंझुनू को प्रस्तावित 1917 क्यूसीक फीट पानी जिले को दिलवाया जावे।

पूर्व प्रधान बजरंग नेहरा ने कहा कि जब तक यमुना का प्रस्तावित जल जिले को नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आगामी लोकसभा से पूर्व सरकार यमुना जल के हक में सही निर्णय नहीं लेगी तो झुंझुनू जिला लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी कर सकता है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला प्रमुख विद्याधर सिंह गिल ने बताया कि अब समय आ गया है कि जिले के सभी संगठन एकजुट होकर महा संघर्ष की तैयारी करें।

तेजस्विनी शर्मा ने कहा कि अकेले कोई भी संघर्ष मुश्किल होता है लेकिन इतिहास गवाह है कि किसी भी बड़े संघर्ष की शुरुआत हमेशा अकेले ही हुई है, लेकिन बाद में संघर्ष के साथ कारवां भी जुड़ जाते हैं।

इस अवसर पर यमुना जल संघर्ष महासमिति के गठन का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया तथा 51 लोगों की समन्वय समिति भी बनाई गई। इस समिति के द्वारा ही आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रस्तावित समन्वय समिति द्वारा आगामी 5 फरवरी को सभी पंचायत मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा साथ ही ग्राम सभा द्वारा यमुना जल समझौता 1994 को लागू करवाने का प्रस्ताव पास करवाया जाएगा। इसके अलावा जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए यमुना जल संघर्ष समिति के कार्यकर्ता आगामी 12 फरवरी को जिला कलेक्ट्रेट पर उपस्थित होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे जिसे केंद्र व राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा।

आज की बैठक में सुमेर सिंह बुडानिया (किसान सभा) हंसासर, महिपाल पूनिया नाथपुरा, पंकज गुर्जर (SFI), गजराज कटेवा (सिटू), विजेंद्र लाम्बा (पार्षद नगर परिषद), रामचन्द्र कुल्हरी,जयपाल बसेरा, बजरंग लाल बराला लालचौक, शीशराम कॉमरेड सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात मंच के माध्यम से रखी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर आजम अली राठौड़, कैलाश सूरा, महिपाल पूनिया, आशीष पंचार, सचिन चोपड़ा, अनिल धायल, कपिल चोपड़ा, उपेन्द्र सिंह, साबिर भाटी, मनीषा सेन, अजय, निकिता शर्मा, हेमलता शर्मा, राजेश बिजारणिया, नाथू हुकमपुरा, भूराराम लालपुरिया, महेश पूनिया, विजेन्द्र लाम्बा, ओम प्रकाश झारोड़ा, रामचंद्र कुल्हरी, विक्रम सिंह कुल्हरी, सज्जाद हुसैन खान, राजेश अजीतपुरिया, सूबेदार पोकरमल, जगजीत नेहरा, नरेंद्र पायल, मुकेश कुमार, सुमेर सिंह खीचड़ लालपुर, मोहनलाल महला लालपुर, प्यारेलाल झाझड़िया हंसासर, चौधरी महताब सिंह, मूलचंद गुढ़ागौड़जी, जयराम जाखड़, त्रिलोक सिंह, सुरेंद्र लाम्बा, शाहिद खान, विष्णु कुमार नायक, कैलाश सुईवाल, निरंजन सैनी, राजकुमार ढाका, अरविंद गढ़वाल, देवकीनन्दन बसेरा सोनासर, नाथूराम सैनी, बजरंग लाल एडवोकेट, लीलाधर डीग्रवाल, अशोक मांजू, रामनारायण ढेवा, रविन्द्र लाम्बा, सहीराम नेता, सुरेश महला, मूलचंद बुडानिया, शीशराम खीचड़, कैप्टन मोहन लाल, जगदीश सूर्य प्रकाश शर्मा (जय किसान आंदोलन जिला सचिव नवलगढ़), अजय सिंह पार्षद बगड़, उदय सिंह इंडाली, रोहिताश्व काजला, जावेद खान भीमसर, जगदीश चारावास, सू. बजरंग लाल चारावास, अजय सिंह चारावास, होशियार सिंह, मोहनलाल, पंकज डूडी, हरीराम जांगिड़, अरविंद कुमार नाथपुरा, महेन्द्र सिंह झुंझुनू, बजरंग नेहरा, उपेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, विजय सिंह लालपुरिया एडवोकेट, मोहम्मद शाहिद कुरैशी, रघुवीर सिंह, रामेश्वर लाल, बनवारी लाल, राजेश कुमावत, धर्मपाल सिंह डारा, रामनिवास बेनीवाल रघुनाथपुरा, योगेश कटारिया आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन फूल सिंह बुरडक ने किया।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!