पिलानी, 24 फरवरी 2025: आंगन बाड़ी केंद्र 25 पिलानी की आशा सहयोगिनी पूनम मेघवाल की पुत्री सक्षम महरिया ने गोवा में चल रही जूडो कराटे प्रतियोगिता 2025 में दूसरा स्थान हासिल कर पिलानी, जिला झुंझुनू और राजस्थान का नाम रोशन किया है।

सक्षम महरिया ने जूडो कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अखिल भारतीय नायक सभा की पूरी टीम ने सक्षम महरिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी साथी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।




