सिंघाना, 24 फरवरी 2025: राष्ट्रीय जाट महासंघ ने शादियों में दहेज प्रथा और कपड़े बेस के लेन-देन को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव निकटवर्ती ग्राम रायपुर में राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

बैठक में ग्रामीणों ने शादियों में दहेज प्रथा को बंद कर कम खर्चे में शादियां संपन्न करने और फिजूलखर्ची बंद करने के तौर पर कपड़े बेस के लेन-देन को रोकने का प्रस्ताव सभी ने एकजुटता से पास किया।

राजेश श्योराण ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए इसे लागू करवाने के लिए गांवों में कमेटियां गठित करने का संकल्प दिलाया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर प्रदीप श्योराण, प्रताप सिंह, दीपक श्योराण, सज्जन कुमार, विरेन्द्र सिंह, राजवीर, सुरेन्द्र कुमार, विकास श्योराण, जयसिंह, हवासिंह, मुकेश कुमार, योगेश व दीपक श्योराण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!