चिड़ावा: परमहंस कॉलोनी में गंदे पानी की समस्या, निवासियों का फूटा गुस्सा

चिड़ावा, 19 जनवरी 2025: शहर की परमहंस कॉलोनी में पिछले कुछ समय से नलों में से गंदा और बदबूदार काला पानी आ रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को स्थिति और गंभीर हो गई, जब नलों से एकदम काला पानी आने लगा।

स्थानीय निवासी कैलाश खंडेलिया, पवन केडिया और आशीष चौधरी ने बताया कि दूषित जल के कारण बच्चों में उल्टियां होने की शिकायतें सामने आई हैं। यह पानी पीने योग्य नहीं है और घर में रखने पर दुर्गंध फैल जाती है। पानी की गुणवत्ता इतनी खराब है कि इसका उपयोग किसी भी घरेलू कार्य में करना असंभव हो गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से की गई कई शिकायतें

निवासियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पानी की आपूर्ति पाइपलाइन के दूषित होने के कारण प्रभावित हो रही है।

टैंकर का पानी भी हो रहा खराब

पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण निवासियों को पीने के लिए टैंकर मंगवाना पड़ रहा है, लेकिन दूषित पाइपलाइन के कारण टैंकर का साफ पानी भी एक दिन के भीतर खराब हो जाता है।

Advertisement's
Advertisement’s

गंभीर बीमारियों का खतरा

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर दूषित जल समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। निवासियों ने कहा कि इस पानी का सेवन गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

जल्द समाधान की मांग

परमहंस कॉलोनी के लोग अब भी समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत कराई जाए और पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!