थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन का स्वागत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की

मंड्रेला, 19 जनवरी 2025: मंड्रेला पुलिस थाना में थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन का युवा टीम ने गर्मजोशी से स्वागत किया। युवाओं ने इस अवसर पर पूज्य बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की और थानाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा समर्थक दल झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष और हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल के साथ पवन मेहरानिया, राहुल, लखन, जतिन मंडेलिया सहित अन्य युवा मौजूद रहे। युवाओं ने सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर युवाओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को प्रेरणा मानते हुए सामाजिक सेवा और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!