Monday, June 9, 2025
Homeझुन्झुनूपचेरी कलां में ज्वैलरी की दुकान में नकबजनी मामले का खुलासा, दो...

पचेरी कलां में ज्वैलरी की दुकान में नकबजनी मामले का खुलासा, दो आरोपी नीमकाथाना से गिरफ्तार

पचेरी कलां, 7 जून 2025: पचेरी कलां कस्बे में 21 मई 2025 की रात हुई ज्वैलरी दुकान में नकबजनी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को नीमकाथाना उप कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी राजपाल यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें दोनों आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी गहन पूछताछ जारी है।

Advertisement's
Advertisement’s

परिवादी रवि सोनी ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि 21 मई की रात अज्ञात चोरों ने सक्षम ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसपैठ की और लगभग 800 से 900 ग्राम चांदी तथा 10 से 12 ग्राम सोने के जेवरात चुराकर फरार हो गए। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरागों के आधार पर जांच शुरू की। इसी बीच कोतवाली थाना नीमकाथाना से पुलिस को सूचना मिली कि वहां गिरफ्तार दो आरोपियों की संलिप्तता पचेरी कलां की इस चोरी में भी हो सकती है।

Advertisement's
Advertisement’s

इसके बाद पचेरी कलां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों संदिग्धों –

रोहित उर्फ गोल्लु
को नीमकाथाना उप कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। भी शामिल हो सकते हैं।

रविकुमार उर्फ मोढी कच्छी

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!