चिड़ावा-सिंघाना मार्ग पर बाइकें भिड़ीं, दो युवक गंभीर घायल, घटना के बाद एक बाइक सवार मौके से फरार, घायलों को झुंझुनूं किया रैफर

चिड़ावा, 7 जून 2025: शहर के चिड़ावा-सिंघाना मुख्य मार्ग पर गाड़ाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक युवक बाइक से सिंघाना की दिशा में जा रहा था, उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement's

इस टक्कर में सैदपुर निवासी 20 वर्षीय अंकित पुत्र दाताराम और कलगांव निवासी 50 वर्षीय राकेश पुत्र सागरमल घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों घायल युवक अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। हादसे के बाद एक बाइक सवार मौके से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा, वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण और अन्य नर्सिंग स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को झुंझुनूं के उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रैफर कर दिया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। आमजन ने प्रशासन से मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!