झुंझुनू में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन: निजीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी

झुंझुनू, 12 अगस्त 2024: निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा है। सोमवार को झुंझुनू में बिजली कर्मचारियों ने हवाई पट्टी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अजमेर डिस्कॉम द्वारा हाल ही में दिए गए 159 करोड़ रुपए के बिलिंग ठेके को निरस्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, मंत्रालयिक कर्मचारियों के प्रमोशन और अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

श्रमिक संघ के जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम द्वारा बिलिंग सिस्टम सहित कई कामों को ठेके पर देना कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 20 अगस्त को अजमेर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

मुख्य मांगें:

अजमेर डिस्कॉम द्वारा दिए गए 159 करोड़ रुपए के बिलिंग ठेके को निरस्त किया जाए।
पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
मंत्रालयिक कर्मचारियों के प्रमोशन किए जाएं।
मेडिकल लाभ सहित अन्य 14 सूत्री मांगों को पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!