छात्र संगठन SFI का सिंघाना में जोरदार प्रदर्शन: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर उठा सवाल

सिंघाना, 12 अगस्त 2024: छात्र संगठन SFI ने सोमवार को सिंघाना में आयोजित अपने द्वितीय ब्लाक तहसील सम्मेलन में एक बार फिर छात्रहितों के लिए आवाज उठाई। सम्मेलन में छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव करवाने, महाविद्यालय में सुविधाएं बढ़ाने और छात्रों के शोषण के खिलाफ मुहिम चलाने का संकल्प लिया।

सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ने की। इस दौरान छात्र कमेटी का गठन करते हुए जितेंद्र कुमावत को तहसील अध्यक्ष, विवेक नायक को महासचिव, सपना सैनी को तहसील उपाध्यक्ष और पुनीत शर्मा को तहसील सचिव नियुक्त किया गया।

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय खेतड़ी के एसएफआई जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार नायक ने छात्रों को संगठन के नियमों से अवगत कराते हुए बताया कि महाविद्यालय में छात्रों की कई मांगें लंबित हैं। इनमें वर्दीधारी गार्ड, नया भवन, केंद्रीकृत पुस्तकालय और पीजी स्तर पर भौतिक विज्ञान, गणित और इतिहास विषयों की शुरुआत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों ने इन मांगों को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

नायक ने कहा, “जब भी छात्रों का शोषण होगा, हम सरकार और प्रशासन के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।” उन्होंने प्रदेश सरकार पर छात्रसंघ चुनाव न करवाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, लेकिन सरकार इसे रोककर युवाओं के सपनों को कुचल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!