जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (GREF) के जवान की अरुणाचल प्रदेश में तबियत बिगड़ने से मौत, 28 फरवरी को चनाना से तारा का बास तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

चिड़ावा, 26 फरवरी 2025: झुंझुनू जिले के एक और जवान की देश की सेवा करते हुए ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (GREF) के जवान रामनिवास सहारण पुत्र बीरबल राम सहारण का मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया।

जानकारी मिली है कि GREF जवान रामनिवास सहारण ड्यूटी के बाद खाना खा कर बैठे थे, तभी साइलेंट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। वे 42 वर्ष के थे और GREF में नाईक ग्रेड 1 पर कार्यरत थे। मूल रूप से झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के तारा का बास गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी और 1 बेटा है। रामनिवास 2008 में फोर्स में शामिल हुए थे। वे 21 जनवरी को ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर गए थे। अरुणाचल प्रदेश से पहले उनकी ड्यूटी असम में थी।

Advertisement's
Advertisement’s

GREF जवान रामनिवास सहारण के बड़े भाई रिटायर्ड कैप्टन शीशराम सहारण ने बताया कि सड़क मार्ग से पार्थिव से पार्थिव देह को अरुणाचल प्रदेश से उनके गांव के लिए रवाना कर दिया गया है, जिसके 27 फरवरी की देर शाम पहुंचने की संभावना है।

तिरंगा यात्रा से देंगे लाड़ले को अन्तिम विदाई

जवान रामनिवास सहारण का अन्तिम संस्कार 28 फरवरी को सुबह उनके पैतृक गांव तारा का बास में किया जाएगा। इससे पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला संयोजक दिनेश सहारण (फौजी) के नेतृत्व में चनाना से गांव तारा का बास तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे और अपने लाड़ले को अन्तिम विदाई देंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

जानिए क्या है जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स

जनरल रिजर्व इंजीनियर फ़ोर्स (GREF), सीमा सड़क संगठन (BRO) का एक हिस्सा है। यह रक्षा मंत्रालय के अधीन आता है। फोर्स के जवान हमारी सीमाओं की सड़क को सामरिक रुप से मजबूत करने एवं सड़क सुचारु रूप से खुला रखने के लिए विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!