झुंझुनूं: युवक की कैंपर से कुचलकर हत्या, सेना का जवान सहित तीन गिरफ्तार

झुंझुनूं, 12 जून: श्रीगंगानगर के एक युवक की झुंझुनूं में कैंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने सेना के जवान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात करीब 2 बजे रामदेव कॉलोनी, श्रीगंगानगर निवासी दिनेश कुमार (27) पुत्र संजय कुमार की हत्या कर दी गई। दिनेश अपने दोस्त अंकित की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने झुंझुनूं आया था।

मृतक दोस्तों की गाड़ी लाने गया था:

जानकारी के मुताबिक, दिनेश अपने दोस्तों द्वारा रेंट पर दी गई थार गाड़ी लाने शिशियां गांव गया था। इसी दौरान आरोपियों और उसके दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे को कुचलने का प्रयास किया:

झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने गाड़ियां दौड़ाकर एक दूसरे को कुचलने का प्रयास किया। मारपीट के बाद दिनेश के दोस्त स्कॉर्पियो में बैठकर भाग गए। लेकिन दिनेश गाड़ी में नहीं बैठ सका और उसकी कैंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा:

पुलिस जांच में सामने आया कि किराए पर जीप देने वाले शशिकांत बसेरा, राहुल छाबा और अंकित सोनी की फोन पर संपत फौजी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ये लोग रेंट पर दी गई गाड़ी को लाने शिशियां गांव गए थे। इसी दौरान दिनेश भी उनके साथ चला गया।

हत्या का मामला दर्ज:

मृतक दिनेश का झगड़े से कोई लेना देना नहीं था। मृतक के पिता ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में संपत सिंह (फौजी), सुनील कुमार और सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज:

पुलिस ने इन सभी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!