झुंझुनूं में विद्युत श्रमिक संघ का जिला अधिवेशन 20 जुलाई को आयोजित होगा, जिला बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

झुंझुनूं, 15 जून 2025: जिले के अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है, की जिला बैठक रविवार को अधीक्षण अभियंता सभागार में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न उपखंडों से आए प्रतिनिधियों के साथ श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement's
Advertisement’s

महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और बताया कि जीएसएस और एफआरटी जैसी महत्त्वपूर्ण सेवाओं का संचालन निगम की निर्धारित शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा, जिससे श्रमिकों में असंतोष है। उन्होंने यह भी कहा कि इन मुद्दों को निगम प्रशासन और उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।

बैठक में श्रमिक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला अधिवेशन 20 जुलाई को झुंझुनूं मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा।

डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपनी सिद्धांतों और नीतियों के अनुसार कार्य करता है और देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। उन्होंने संगठन की ऊर्जा को उसके कार्य और कार्यक्रमों से जोड़ते हुए कहा कि यही संगठन को मजबूती देते हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

इस बैठक में संगठन मंत्री राजेश जांगिड़, संयुक्त महामंत्री राजवीर सामरिया, कार्यकारी अध्यक्ष माया देवी, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह, वी पी सिंह, सुभाष चेजारा, विनोद गुप्ता, सुरेंद्र ढाका, मान सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, सोमेश स्वामी, नवीन डांगी, विशाल करणावत, अनवर, कर्मवीर, सत्यवीर, जयवीर सिंह, मनोज सिंह बगड़, नवीन, महेंद्र गुर्जर, सुनीत कुमार, सत्येंद्र झाझड़िया, विकास कुमार, अनिल कुमार, जयसिंह, विकास मील, अनिल शर्मा, मुकेश, विकास नेहरा, राहुल कुल्हरी, भंवरलाल जांगिड़, वेद प्रकाश कुल्हरी, सुरेश सैनी, ओमप्रकाश, जीतेंद्र, मूलचंद महला, धीरेंद्र शर्मा, तौफीक अहमद, सुशील कुमार, निरंजन सैनी, रामावतार सेन, अशोक सैनी, राजेश सैनी, सत्यजीत, हजारी, राजेंद्र सैनी, रामसिंह, शीशराम सैनी, हरीश जांगिड़ सहित जिलेभर से कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा, सुविधाओं और सेवा शर्तों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और संगठन को और सशक्त बनाने पर भी विचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!