झुंझुनूं में फायरिंग मामलों में मुख्य आरोपी सहित ब्लैकिया गैंग के चार शूटर पुलिस की गिरफ्त में

झुंझुनूं, 20 जनवरी 2025: जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर और बड़ की ढाणी में हुई फायरिंग की घटनाओं में पुलिस ने ब्लैकिया गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी लोकेश उर्फ लक्की गुर्जर को दिल्ली के महिपालपुर से, सुनील खटाना को दिल्ली से, हेमंत मान को जयपुर से और हिमांशु मान को अलवर से पकड़ा गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगभग 160 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और करीब 3500 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, जयपुर और अलवर में छापेमारी की गई।

10 जनवरी को हांसलसर गांव में हिस्ट्रीशीटर आदित्य मीणा के घर पर 9 राउंड फायरिंग की गई थी। इसके तीन दिन बाद, 13 जनवरी को बड़ की ढाणी में रोहित महला के घर पर 25 राउंड फायरिंग की गई। दोनों घटनाओं के बाद, ब्लैकिया गैंग के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए चेतावनी दी थी।

Advertisement's
Advertisement’s

ब्लैकिया और गब्बर गैंग के बीच पिछले दो वर्षों से रंजिश चल रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों गैंग के सदस्यों के बीच आपसी हमलों की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पुलिस ने अब तक कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!