चिड़ावा में 25वां बसंत महोत्सव: आयोजन की तैयारियां जोरों पर, नवयुवक मित्र मंडल के सदस्यों ने बांटे निमंत्रण पत्र

चिड़ावा, 20 जनवरी 2025: चिड़ावा में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में 25वां पांच दिवसीय बसंत महोत्सव का आयोजन 29 जनवरी से 2 फरवरी तक अडूकिया स्कूल के पास महाकालेश्वर मंदिर में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन का आयोजन श्याम नवयुवक मित्र मंडल चिड़ावा द्वारा किया जा रहा है।

महोत्सव के दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें गणेश पूजा, निशानो की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, भजन संध्या, नृत्य नाटिका, श्रीश्याम पाठ, लक्की ड्रा और जागरण शामिल हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

विशेष आकर्षण

  • शिवम वर्मा कानुपर: 31 जनवरी को भजन संध्या में शिवम वर्मा कानुपर अपनी प्रस्तुति देंगे।
  • राजू जोशी पार्टी चिड़ावा, कुमार गौरव पारीक कोलकता और राज राठौड जयपुर: 1 फरवरी को आयोजित जागरण में ये कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे।
  • वृंदावन के कलाकार: फूल बंगला और ड्राई फ्रूट से बाबा का श्रृंगार करेंगे।
  • फतेहपुरिया साउण्ड और बिट्टू म्यूजिकल ग्रुप जयपुर: अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगाएंगे।

1 फरवरी को श्रीश्याम प्रभू का 48वां मूर्ति स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर छप्पन भोग, वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूल बंगला, ड्राई फ्रूट से बाबा का श्रृंगार, फतेहपुरिया साउण्ड, बिटू म्यूजिकल गु्रप जयपुर द्वारा प्रस्त्ुतियां आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Advertisement's
Advertisement’s

2 फरवरी को भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा अडूकिया स्कूल के पास स्थित महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख रास्तों से होकर श्रीश्याम प्रभू मंदिर पहुंचेगी।

आयोजन को लेकर श्याम नवयुवक मित्र मंडल के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोमवार को शहर के कल्याण प्रभू जी मंदिर से लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे गए।
आप सभी को भी इस भव्य आयोजन में शामिल होने का न्योता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!