झुंझुनूं में उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, स्लोगन प्रतियोगिता में मिलेगा पुरस्कार

15 मार्च से उपभोक्ता अधिकारों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

झुंझुनूं, 12 मार्च 2025: राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं के तत्वावधान में ‘टिकाऊ जीवनशैली की ओर एक बदलाव’ थीम पर विश्व उपभोक्ता दिवस और उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। 15 मार्च से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित होगी।

Advertisement's
Advertisement’s

रंगोली प्रतियोगिता से होगा आगाज, स्लोगन लेखन पर मिलेगा इनाम

जिला आयोग अध्यक्ष मनोज मील ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन 16 मार्च को ‘स्लोगन लिखो, इनाम पाओ’ ऑनलाइन प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसके अलावा, 18 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। 21 मार्च को समापन समारोह होगा, वहीं अन्य दिनों में उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा

लोक अदालत में उपभोक्ता मामलों का निस्तारण

मनोज मील ने बताया कि पूरे सप्ताह लोक अदालत की भावना से उपभोक्ताओं की शिकायतों और लंबित प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। इस कार्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थों का सहयोग रहेगा

उन्होंने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक उपभोक्ता मामलों का समाधान कराने की अपील की है।

Advertisement's
Advertisement’s

न्यायिक दृष्टांतों के माध्यम से जागरूकता

मनोज मील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग और राजस्थान राज्य उपभोक्ता आयोग के महत्वपूर्ण फैसलों को साझा कर आमजन को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी जाएगी

पूरे सप्ताह मीडिया के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!