झुंझुनूं पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन की कार्यवाही, 4 आरोपी गिरफ्तार, 11.5 टन बजरी और 9.5 टन पत्थर जब्त

झुंझुनूं: झुंझुनूं जिला पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत सुलताना, सूरजगढ़ और बुहाना में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 टैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। इनमें से 11.5 टन बजरी और 9.5 टन पत्थर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बुहाना में दो कार्रवाई:

पहली कार्रवाई बुहाना में बिना नंबर प्लेट वाले टैक्टर को रोकने से शुरू हुई। इसमें 65 क्विंटल अवैध बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर ही बजरी को जब्त कर लिया और आरोपी सुरेंद्र पुत्र बनवारीलाल जाति अहिर निवासी नांगल काठा को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी कार्रवाई में बुहाना के ही निम्बास पॉवर हाउस के सामने एक टैक्टर को रोका गया। इसमें 50 क्विंटल अवैध बजरी मिली। पुलिस ने विनय कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बापडोली को गिरफ्तार किया।

सुलताना और सूरजगढ़ में भी कार्रवाई:

सुलताना में महरमपुर बस स्टैंड पर नाकाबंदी के दौरान टैक्टर में अवैध चेजा पत्थर पाया गया। पुलिस ने टैक्टर-ट्रॉली और अवैध खनन किए गए चेजा पत्थर को जब्त कर लिया। आरोपी विक्रम निवासी किठाना को गिरफ्तार किया गया।

सूरजगढ़ के घरडू चौराहा रोही रघुनाथपुरा पर पुलिस ने 4 टन पत्थर मय टैक्टर-ट्रॉली जब्त की। इस मामले में रामसिंह पुत्र जगमाल सिंह निवासी माकडो थाना सिंघाना को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई जिले में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!