फिरोजाबाद में जमीनी विवाद: तहसीलदार को थप्पड़ मारने वाले किसान गिरफ्तार, वीडियो

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां जमीनी विवाद को सुलझाने गए तहसीलदार को एक किसान ने दो थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्या हुआ था?

थाना जसराना अंतर्गत नगला तुर्सी गांव में दो पक्षों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद को सुलझाने के लिए जसराना के तहसीलदार लालता प्रसाद गांव पहुंचे थे। उनके साथ पुलिस फोर्स और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद थी।

तहसीलदार ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया और उनसे बातचीत शुरू की। इस दौरान दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र और वीरेश्वर भी मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।

तहसीलदार और राजस्व टीम ने विवाद करने से रोका तो दोनों ने तहसीलदार के साथ ही धक्का मुक्की और अभद्रता शुरू कर दी। इतने में तहसीलदार ने जैसे ही वीरेश्वर को डराने के लिए हाथ बढ़ाया, उसने तहसीलदार को दो थप्पड़ जड़ दिए।

यह घटना मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सामने हुई। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों धर्मेंद्र और वीरेश्वर को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है आगे की कार्रवाई?

लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें SDM के सामने पेश किया। SDM ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!